जीवन है बेकार भजन कर दुनिया में
जीवन है बेकार भजन कर दुनिया में
झूठा है संसार भजन कर दुनिया में
जीवन है बेकार भजन कर दुनिया में
बड़े भाग्य से ये नर तन पाया
उसमें भी हरि गुण नहीं गाया
किया ना प्रभु से प्यार
भजन कर तू दुनिया में
माया ने तुझको बहकाया
संग चले ना तेरी काया
क्यों बनता है होशियार
भजन कर तू दुनिया में
धन दौलत और महल खजाने
जिनको समझे अपने जाने
जाएगा खाली हाथ पसार
भजन कर तू दुनिया में
क्या लेकर आया जग में
और क्या लेकर जाएगा
तू अति मति मंद गवार
भजन कर तू दुनिया में
अपने गुरु की शरण में जाओ
जीवन अपना धन्य बनाओ
तब होवेगा तेरा उद्धार
भजन कर तू दुनिया में
जीवन है बेकार भजन कर दुनिया में
झूठा है संसार भजन कर दुनिया में
0 comments