मिलता है सच्चा प्यार भगवान तुम्हारे चरणों में

by - January 19, 2020

मिलता है सच्चा प्यार
भगवान तुम्हारे चरणों में
विनती है हर पल छिन छिन की
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा प्यार भगवान .....

चाहे बैरी सब संसार बने
चाहे जीवन मुझपर भार बने
चाहे मौत गले का हार बने
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा प्यार भगवान...

चाहे अग्नि में जलना हो
चाहे कांटो पर चलना हो
चाहे घर छोड़ निकलना हो
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा प्यार भगवान......

चाहे संकट ने मुझको घेरा हो
चाहे चारों ओर अंधेरा हो
मन नहीं डगमग मेरा हो
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा प्यार भगवान....

ज़िहवा पर तेरा नाम रहे
सुबह शाम तेरा ध्यान रहे
तेरी याद आठों याम रहे
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा प्यार भगवान.....


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *