तेरे नाम की धुन लागी मन है तेरा मतवाला
तेरे नाम की धुन लागी मन है तेरा मतवाला
मैं हूं तान मुरली की तू मोहन मुरली वाला
तेरे नाम की धुन लागी मन है तेरा मतवाला
तूही मेरा स्वामी है तूही है मेरा दाता
भक्ति मेरा जीवन है भक्तों से तेरा नाता
मैं तेरी शरण में हूं तू है मेरा रखवाला
मैं हूं तान मुरली की तू मोहन मुरलीवाला
तेरे नाम की धुन लागी मन है तेरा मतवाला
तूने मुझे भक्ति के सागर में डुबोया है
टूटे हुए मोती को माला में पिरोया है
मैं रूप हूं मीरा का तू है मेरा गोपाला
मैं हूं तान मुरली की तू मोहन मुरलीवाला
तेरे नाम की धुन लागी मन है तेरा मतवाला
0 comments