ये सारी दुनिया करती तुझको नमन

by - January 19, 2020

चूमे धरती चरण और छूता है गगन
ये सारी दुनिया करती तुझको नमन
चूमे धरती चरण और छूता है गगन

सबसे पहले निकलता सूरज तेरे चरणोंसे
सर को झुकाता चंदा छुप छुप करता बातें
धवल चांदनी से तेरा भवन नहलाता
चमर करती पवन होले होले होके मगन
ये सारी दुनिया करती तुझको नमन

तेरी मरजी से चलता विधाता
तेरी मरजी से फूल फल खिलाता
तेरी मरजी से मां अन्नपूर्णा यह
सारा संसार अन्न और जल पाता
ब्रम्हा विष्णु शंकर की है तुझमें लगन
ये सारी दुनिया करती तुझको नमन

देख कर भक्त तेरे भवन के द्वारे
दुनिया तेरा नाम जय मां जय मां पुकारे
तेरे चरणों की जो मिल जाए भक्ति
वही चौखट पर सारा जीवन गुजारे
तेरा सुमिरन करे जब भी मिले जनम
ये सारी दुनिया करती तुझको नमन


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *