मेरे श्याम ये बतादे ये तान कौन सी है

by - January 19, 2020

मेरे श्याम ये बतादे ये तान कौन सी है
जिसे सुनके सारीदुनिया तेरे दरपे झूमती है
मेरे श्याम ये बतादे ये तान कौन सी है

मेरे दिल में बस गया है तेरा अजीब चेहरा
दिलकश तेरी अदाएं जुल्फों का घना पहरा
हंसकर के मोह लेते ये मुस्कान कौन सी है
मेरे श्याम ये बतादे ये तान कौन सी है

जादू भरी निगाहें करती है क्या इशारा
बाहों में भरलूं तुमको लगता मुझको प्यारा
आती है तेरी मुझको ये याद कौन सी है
मेरे श्याम ये बतादे ये तान कौन सी है

तेरी अदाएं कर गई घायल हमारे दिल को
मुस्कान तेरी कान्हा भाए हमारे दिल को
कजरारी तेरी आंखें यह नजर कौन सी है
मेरे श्याम ये बता दे ये तान कौन सी है
जिसे सुनके सारीदुनिया तेरे दरपे झूमती है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *