ऐसा प्यार बहा दे मैया
ऐसा प्यार बहा दे मैया
चरणों से लग जाऊं मैं
सब अंधकार मिटादे मैया
दरश तेरा कर पाऊं मैं
जग में आकर जग को मैया
अब तक नहीं पहचान सका
क्यों आया हूं कहां है जाना
यह भी मैं ना जान सका
तू है अगम अगोचर मैया
कहो कैसे लख पाऊँ मैं
ऐसा प्यार बहादे मेरी मैया
कर कृपा जगदम्बे भवानी
मैं बालक बहुत नादान हूं
नहीं आराधना जब तप जानूँ
मैं अवगुण की खान हूं
दे ऐसा वरदान मेरी मैया
सुमिरन तेरा ही गांऊँ मैं
ऐसा प्यार बहादे मेरी मैया
मैं बालक तू मैया मोरी
निश दिन तेरी ओट है
तेरी कृपा से ही मिटेगी
भीतर जो भी खोट है
शरण लगालो मुझको मैया
तुझ पर बलि बलि जाऊं मैं
ऐसा प्यार बहादे मेरी मैया
चरणों से तेरे लग जाऊं मैं
0 comments