राधा नाम गाले किनारा मिलेगा
हरि नाम गाले सहारा मिलेगा
राधा नाम गाले किनारा मिलेगा
हरि नाम गाले सहारा मिलेगा
चुभेगे न दुख दर्द फिर शूल बनकर
महकने लगोगे तुम फूल बनकर
जब उनकी कृपा का इशारा मिलेगा
हरि नाम गाले सहारा मिलेगा
अगर तुम रहोगे हरि की नजर में
न जीवन की नैया फंसेगी भंवर में
उसे हर तूफान में किनारा मिलेगा
हरि नाम गाले सहारा मिलेगा
अगर तुम दिल से पुकारोगे उसको
दिल की नजर से निहारोगे उसको
तुम्हें दर्शन का भी नजारा मिलेगा
हरि नाम गाले सहारा मिलेगा
राधा नाम गाले किनारा मिलेगा
0 comments