श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
आज बताओ मैं सुंदर या तुम अतिसुंदर नारी
श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
असमंजस मे राधिका कौन अधिक रुचिकारी
दिन जैसी उजली मैं श्याम रात अंधियारी
श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
आज बताओ मैं सुंदर या तुम अति सुंदरनारी
मैं गोरी माखन सी श्याम सुरतिया कारी
पर कैसे कह दूं मैं प्रियतम कारी सूरत तिहारी
श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
आज बताओ मैं सुंदर या तुम अति सुंदर नारी
हंसकर बोली जगत सुंदरी सुनो बात बनवारी
मैं कच्चेफलसी सफेद तुमपकी जमुनिया कारी
श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
आज बताओ मैं सुंदर या तुम अति सुंदर नारी
सुन राधाकी चतुर बतिया मगन हुए त्रिपुरारी
बोले सुन बृषभान दुलारी तुम अति सुंदरनारी
श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
आज बताओ मैं सुंदर या तुम अति सुंदरनारी
तुम ही जगत सुंदरी तुम त्रिलोक मैं न्यारी
जिस जुबां पे नाम तेरा वह मुझे है प्यारी
श्याम हंस कर बोले सुनो राधिका प्यारी
आज बताओ मैं सुंदर या तुम अति सुंदरनारी
0 comments