मुझे मिल गया दर तेरा सांवरे
मुझे मिल गया दर तेरा सांवरे
हर खुशी मिल गयी है मुझे
मुझे मिल गया दर तेरा सांवरे
हर घड़ी बस मुझे प्यार तेरा मिले
तेरी कृपा से मेरा गुजारा चले
रखना हरदम प्रभु पास अपने मुझे
हर खुशी मिल गयी है मुझे
तेरे चरणों की सेवा जबसे मिली
अंधियारे जीवन में कलियां खिली
साथ अपने रहे कुछ रहे न रहे
हर खुशी मिल गयी है मुझे
मैं दीवाना तेरा नाम तेरा रटू
मैं चौखट से तेरी कभी ना हटू
तेरा दर्शन मिले तेरी भक्ति मिले
मुझे मिल गया दर तेरा सांवरे
हर खुशी मिल गयी है मुझे
0 comments