आ जाते हैं राम कोई बुलाके देखले

by - January 18, 2020

रामनाम फल अति मीठा है कोई खाके देखले
आ जाते हैं राम कोई बुलाके देखले
रामनाम फल अति मीठा है कोई खाके देखले

जिसने सोचा मन में प्रभु को वैसा ही पाया
दशरथ पुत्र ही समझें शबरी ने प्रभु पाया
बेर वो झूठे शबरी के जैसे खिलाके देखले
आ जाते हैं राम कोई बुलाके देखले

आधेनाम से आजाते हैं हो कोई बुलाने वाला
बिक जाते हैं राम हो कोई मोल चुकाने वाला
कोई जौहरी कोई जोहरी मोल लगाके देखले
आ जाते हैं राम कोई बुलाके देखले

गणिका गीध अजामिल ने ऐसी करी कमाई
नीच करम करने वाला भी बनगया कसाई
पत्थर से प्रगटे हैं राम कोई प्रगटा के देखले
आ जाते हैं राम कोई बुलाके देखले

नाम की महिमा जल में पत्थर भी तर गए
राम की महिमा कैसी भव से पार उतर गए
राम नाम के पत्थर जल में बहाके देखले
आ जाते हैं राम कोई बुलाके देखले
राम नाम अति मीठा है कोई खाके देखले


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *