चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो
नगरी अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो
नगरी अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो
लक्ष्मण सा भाई हो कौशल्या सी माई हो
स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो
चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो
हो त्याग भरत जैसा सीता सी नारी हो
लव कुश के जैसी संतान हमारी हो
चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो
श्रद्धा हो श्रवण जैसी शबरी सी भक्ति हो
हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो
चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो
मेरी जीवन नैया हो प्रभु राम खिवैया हो
राम कृपा की तरह मेरे सर पर छैया हो
चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो
सरयू का किनारा हो निर्मल जलधारा हो
दरस मुझे भगवन जिस घड़ी तुम्हारा हो
नगरी अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो
0 comments