मधुर रसीलो नाम हमारी राधारानी को
मधुर रसीलो नाम हमारी राधारानी को
बरसाना निजधाम हमारी राधारानी को
मधुर रसीलो नाम हमारी राधारानी को
नाम लिए रस घुलजाए मन में स्वाद अपार
रे प्राणी सांसों में अमृत राधा नाम उचार
तेरे हरपल आवे काम नाम राधारानी को
मधुर रसीलो नाम हमारी राधारानी को
सब नामों में नाम श्रीराधारानी को मनभावे
सप्तदीप नौखंड में कण कण में यही समावे
जपे तीन लोक को श्याम राधारानी को
मधुर रसीलो नाम हमारी राधारानी को
श्रीराधा नाम का पागल हो कोई मतवाला
अंतरमुख होके नाम की तू जपले रे माला
मनभूल न जइयो नाम हमारी राधारानीको
मधुर रसीलो नाम हमारी राधारानी को
बरसाना निजधाम हमारी राधारानी को
0 comments