मेरे बांके बिहारी का दरबार बड़ा प्यारा है
मेरे बांके बिहारी का दरबार बड़ा प्यारा है
जब परदा खुलता है दीदार बड़ा प्यारा है
मेरे बांके बिहारी का दरबार बड़ा प्यारा है
मेरे मित्र संबंधी सभी ये कहते हैं आकरके
कैसा हीरा सा सजो सिंगार बड़ा प्यारा है
चारोंओर छाई मस्ती क्याअजब नजारा है
मेरे बांकेबिहारी का दरबार बड़ा प्यारा है
यह मानसरोवर है यहां मोती मिलते हैं
दुनिया के बुझे दीपक इस दर पे जलते हैं
यह घाटे का सौदा नहीं दिल इसपे वारा है
मेरे बांके बिहारी का दरबार बड़ा प्यारा है
मेरे सतगुरु प्यारे ने एक राज बताया है
इस दर पर जो आया मुंह मांगा पाया है
इनके चाकर बनो दिलदार बड़ा प्यारा है
मेरे बांकेबिहारी का दरबार बड़ा प्यारा है
जब परदा खुलता है दीदार बड़ा प्यारा है
0 comments