ब्रह्मा विष्णु महेश से पहले पूजे तुमको देव
हिंदुस्तान की बात नहीं चाहे हो कोई देश
ब्रह्मा विष्णु महेश से पहले पूजे तुमको देव
जयहो गणेश जयहो गणेश जयहो गणेश
पार्वती के प्यारे वह शंकर भी चाहते हैं
इसलिए तो गणेश सबके मन को भाते हैं
ये है भगवान का उपदेश जयहो श्रीगणेश
ब्रह्मा विष्णु महेश से पहले पूजे तुमको देव
गणेशजी की पूजा करनेसे सब कष्ट मिटेंगे
जो है आपके दुश्मन सब ही दूर हटेंगे
सारे मिट जाएं कलेश जय हो श्री गणेश
ब्रह्मा विष्णु महेशसे पहले पूजे तुमको देव
मनोकामना पूरी होती बनते बिगड़े काम
गणपत चरणों में झुक उनका दामन थाम
खुशियां लाएं गणेश जय हो श्रीगणेश
ब्रह्मा विष्णु महेशसे पहले पूजे तुमको देव
0 comments