बजरंगबली मुझ पर थोड़ीसी दया करदो
बजरंगबली मुझ पर थोड़ीसी दया करदो
खाली है मेरी झोली इसको भी जरा भरदो
बजरंगबली मुझ पर थोड़ीसी दया करदो
तेरे द्वार पर आए हैं बजरंग मेहर करो
दुखों से भरा जीवन सुख के भंडार भरो
कांटों से भरा पथ है फूलों की डगर करो
खाली है मेरी झोली इसकोभी जरा भरदो
बजरंगबली मुझपर थोड़ी सी दया करदो
मां अंजनी के जाए शंकर के अवतारी
तेरी लीला को जाने कोई विरला संसारी
मैं शरण पड़ा तेरे शीश मेरे हाथ धरदो
खाली है मेरी झोली इसकोभी जरा भरदो
बजरंगबली मुझ पर थोड़ीसी दया करदो
मेरा तनमन बालाजी तुझ पर बलिहारी है
मैंने तो अरज की अब मरजी तुम्हारी है
मेरी अर्जी पर अब थोड़ीसी नजर करदो
अब दर्शन देकर मेरा जीवन सफल करदो
बजरंगबली मुझ पर थोड़ीसी दया करदो
खाली है मेरी झोली इसकोभी जरा भरदो
0 comments