विश्वनाथ तेरी महिमा जब तीन लोक गाए

by - January 18, 2020

विश्वनाथ तेरी महिमा जब तीन लोक गाए
नाचे धरा गगन और झूमे दसों दिशाएं
विश्वनाथ तेरी महिमा जब तीन लोक गाए

तू देव सबसे न्यारा तुमको नमन हमारा
लाए हैं तेरे द्वारे दरशन की कामनाएं
विश्वनाथ तेरी महिमा पंछी पवन सुनाएं
नाचे धरा गगन और झूमे दसों दिशाएं

मस्तक पर चंद्र आधा है रूप तेरा सादा
आयी है गंग धारा लेकर तेरी जटाएं
विश्वनाथ तेरी महिमा तारे गगन के गाए
नाचे धरा गगन और झूमे दसों दिशाएं

है प्रेम की सुधा भी है रूपचंद्र का भी
हो नीलकंठ वाले कैसे तुझे रिझाएं
विश्वनाथ तेरी महिमा संसार सारा गाए
नाचे धरा गगन और झूमे दसों दिशाएं


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *