बिगड़ी बनाने वाला किस्मत जगाने वाला

by - January 18, 2020

बिगड़ी बनाने वाला किस्मत जगाने वाला
एक तू है -- एक तू है-- एक तूही तो है
बिगड़ी बनाने वाला किस्मत जगाने वाला

तेरे सिवा श्याम मैं किसी को ना जानू
तुझको ही मैं अपना सब कुछ मानूं
अपना समझने वाला गले से लगाने वाला
एक तू है -- एक तू है --एक तूही तो है

तेरी दया से ही मेरा चलता गुजारा
जब भी दुखों ने घेरा मैंने तुमको पुकारा
मेरे दुखड़े मिटाने वाला आनंद देने वाला
एक तू है -- एक तू है -- एक तूही तो है

अब तक निभाया है तो आगे भी निभाना
बीच मझधार में तू छोड़ नहीं जाना
मेरी नैया चलाने वाला मेरा रखवाला
एक तू है -- एक तू है -- एक तूही तो है

बिगड़ी बनाने वाला किस्मत जगाने वाला
एक तू है -- एक तू है -- एक तूही तो है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *