मैंने ढूंढ लिया ये जग सारा
मैंने ढूंढ लिया ये जग सारा
मुझे मिला न प्रियतम प्यारा
मैंने ढूंढ लिया ये जग सारा
मैं कुंजन कुंजन भटकी
अब आय बृंदावन अटकी
मुझे मिला न प्रीतम प्यारा
मैंने ढूंढ लिया ये जग सारा
तेरी सांवली सूरत मन बस गई
मुझे नागिन बनके डस गई
मुझे दे गया वो झूठा लारा
मैंने ढूंढ लिया ये जग सारा
मैं किससे कहूं या दिल की
मोहे रो रो आवे हिचकी
नैनन से बहे जल धारा
मैंने ढूंढ लिया ये जग सारा
ये दुनिया सब मतलब की
मैंने देखी है हालत जग की
तुम बिन अब कोई न सहारा
मैंने ढूंढ लिया ये जग सारा
मुझे मिला न प्रियतम प्याराI
0 comments