राम के दास रस्ता दिखादो

by - January 18, 2020

राम के दास रस्ता दिखादो
रामजी से मुझे तुम मिलादो
राम के दास रस्ता दिखादो

रोया जब भी तुमने संभाला
हर मुसीबत से बाहर निकाला
मुझे भक्ति का प्याला पिला दो
रामजी से मुझे तुम मिला दो

कौन सा काम तुमसे जो ना हो
भोले भगवान की आत्मा हो
लहरी चंदन घिसना सिखादो
रामजी से मुझे तुम मिलादो

मैं अपनी जिद पर अड़ा हूं
हाथ जोड़े कब से खड़ा हूं
गलतियों को मेरी भुलादो
रामजी से मुझे तुम मिलादो
राम के दास रस्ता दिखादो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *