सबसे सरलउपाय भजनका जपलो आठोयाम
सबसे सरलउपाय भजनका जपलो आठोयाम
जपके तू देखले जपके तू देखले माला से राम
सबसे सरलउपाय भजनका जपलो आठोंयाम
मनके मनके सेतू करता जा तू नाम का जाप
पाप कर्म से बचता चल हरि आए मिलेंगे आप
जनम मरण की कटे चौरासी मिटजाए प्यास
जपके तू देखले जपके तू देखले माला से राम
जो तू फेरे माला तो हो जाएगा मालामाल
बिना भजन के हर प्राणी है अंतसमय कंगाल
राम नाम धन साथ चलेगा होंगे पूरण काम
जपके तू देखले जपके तू देखले माला से राम
मालासे जप करना और नियम कभी ना तोड
चूक न जाना राम नाम धन रोज-रोज तू जोड
सच्चा सौदा कर तू प्राणी कौड़ी लगे ना दाम
जपके तू देखले जपके तू देखले माला से राम
चंचल मन नहीं टिकता तू क्या होता उदास
हरिनाम के प्यासे जपले पहुंचोगे प्रभुके पास
राम नाम जपने से कितने पंहुचे हरि के धाम
जपके तू देखले जपके तू देखले माला से राम
0 comments