श्याम तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी
श्याम तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी
सुन सुन मन रहे मगन मेरे गिरवरधारी
श्याम तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी
मुरली तेरी बनी बांस की
हरती मेरे प्राण सांस की
सुन सुन नाचे मेरे मन का मयूरा
और नाचे सखियां सारी
श्याम तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी
सुन सुन मन रहे मगन मेरे गिरवरधारी
मुरली तेरी है बड़ी निराली
मीठी मीठी इसकी धुन मतवाली
राधा राधा नाम पुकारे जब
नाचत गावत मोहन मदन मुरारी
श्याम तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी
सुन सुन मन रहे मगन मेरे गिरवरधारी
बिन मुरली अधूरे हैं श्याम
मुरली बोले राधा राधा नाम
नित नित छेडे यह मधुर तान
और रीझे हमारी श्यामा प्यारी
श्याम तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी
सुन सुन मन रहे मगन मेरे गिरवरधारी
0 comments