राधा घर आंगन में राधा

by - January 19, 2020

राधा घर आंगन में राधा
राधा नित यमुना के तीर
राधा मोद प्रमोद राधिका
राधा बहे नयन बन नीर

राधा प्राण बुद्धि मन राधा
राधा नयनो की तारा
राधा तन इंद्रिय में बसे
राधा प्रेमानंद सुधा धारा

राधा मन है राधा धन है
नाम धाम सब है राधा
राधा भजन ध्यान राधा ही
जप तप भजन सभी राधा

राधा जगते सोते मे राधा
खान पान सब है राधा
राधा उठने और बैठने में
हंसने मैं भी तो राधा

घर आंगन में राधा राधा जमुना के तीर
राधा मोद- प्रमोद राधा बहै बन नीर


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *