मैं जपू श्याम तेरा नाम बाकी तू जाने
मैं जपू श्याम तेरा नाम बाकी तू जाने
तेरा सुमिरन मेरा काम बाकी तू जाने
मैं जपू श्याम तेरा नाम बाकी तू जाने
तेरे सहारे चलती है मेरे परिवार की नैया
तू पतवार है मेरी तूही है मेरा खिवैया
तेरा दामन लिया है थाम बाकी तू जाने
मैं जपू श्याम तेरा नाम बाकी तू जाने
मैं मन को क्यों उलझाऊं मायाके बंधनमें
हरपल मौज से गुजरे श्याम तेरे बंदन में
तेरे नाम का पियू मैं जाम बाकी तू जाने
मैं जपू श्याम तेरा नाम बाकी तू जाने
मै चाहू शीश मेरा रहे सदा तेरे पांव में
स्वर्ग मेरा है तेरी करुणा की छांव में
मैं करूं यही आराम बाकी तू जाने
मैं जपू श्याम तेरा नाम बाकी तू जाने
तेरा सुमिरन मेरा काम बाकी तू जाने
0 comments