सुख भी मुझको प्यारे हैं दुख भी मुझको प्यारे हैं

by - January 18, 2020

सुख भी मुझको प्यारे हैं दुख भी मुझको प्यारे हैं
मांगू मैं किसे भगवन ये दोनों ही तुम्हारे हैं
सुख भी मुझको प्यारे हैं दुख भी मुझको प्यारे हैं

सुख में तेरा शुक्र करूं और दुख में आस करूं
मुझे जिस हाल में रखो प्रभु तुमको मैं याद करूं
मांगू मैं किसे भगवन यै दोनों ही तुम्हारे हैं
सुख भी मुझको प्यारे हैं दुख भी मुझको प्यारे हैं

ये सुख भी हमें दे दो सौभाग्य भी हमें दे दो
जो चाहे हमको दे दो भगवन तुम नाथ हमारे हो
मांगू मैं किसे भगवन ये दोनों ही तुम्हारे हैं
सुख भी मुझको प्यारे हैं दुखभी मुझको प्यारे हैं

दुख ही तो मानव को इंसान बनाते हैं
सुख ही तो जीवन की गाड़ी को चलाते हैं
मांगू मैं किसे भगवन ये दोनों ही तुम्हारे हैं
सुखभी मुझको प्यारे हैं दुखभी मुझको प्यारे हैं

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *