आज मस्ती में बैठे हैं हनुमान जी
आज मस्ती में बैठे हैं हनुमान जी
करें सांसों की माला से ध्यान जी
आज मस्ती में बैठे हैं हनुमान जी
ऐसे बडे निराले हैं इनके काम जी
तीनों लोकों में इनको सभी माने जी
कोई दूजा ना इनके समान जी
जपे राम राम जी जपे राम राम जी
आज मस्ती में बैठे हैं हनुमान जी
बालब्रहमचारी को मायाका जाल क्या
इनकेसामने आए काम की मजाल क्या
इनकी सेवा है सबसे महान जी
जपे राम राम जी जपे राम राम जी
आज मस्ती में बैठे हैं हनुमान जी
लाडले हैं राम के ज्ञान का भंडार है
शिव के अवतारी हैं महिमा अपार है
इनकी भक्ति में सदा रंग जाओ जी
जपे राम राम जी जपे राम राम जी
आज मस्ती में बैठे हैं हनुमान जी
0 comments