जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले
बांके मुरलिया वाले प्यारे मुरलिया वाले
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले
हम हैं बंसी तेरे अधर की
तेरे अधर की हां तेरे अधर की
चाहे तू जैसे बजाले मुरलिया वाले
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले
हम कठपुतली हैं तेरे हाथ की
तेरे हाथ की हां तेरे हाथ की
चाहे तू जैसे नचाले मुरलिया वाले
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले
मेरे अपने सब हुए हैं बेगाने
हुए हैं बेगाने हां हुए हैं बेगाने
अब तू ही अपनाले मुरलिया वाले
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले
मुझे अपने चरणों का दास बना लो
दास बना लो हां दास बना लो
वृंदावन में बसाले मुरलिया वाले
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले
0 comments