दुर्गा दुर्गति दूर कर सिंह वाहिनी मां
दुर्गा दुर्गति दूर कर सिंह वाहिनी मां
दया दास पर कीजिए लाज है तेरे हाथ
दुर्गा दुर्गति दूर कर सिंह वाहिनी मां
तुमसे बड़ा न और कोई तूही शक्ति महान
ब्रम्हा विष्णु शिवशंकर तेरा लगावे ध्यान
महागौरी वरदायिनी मैया दया निधान
भरतारक परमेश्वरी करती जग कल्याण
शक्ती मां तू एक है तेरे रूप हजार
सारे रुपों में तुझे माने यह संसार
सारे मुनि और देवता तेरे चरणों के दास
भैरो लांगुर लाड़ले हरदम रहते पास
भवन बुहारे पवन तेरा इन्द्र करे छिडकाव
चांदसूरज ज्योतिकरें जोगनी सेज लगाय
महामाया जगदम्बिके सबकी पालनहार
दुर्गा परम सनातनी जग की सरजनहार
महासिद्धि महायोगिनी भक्तों की दुर्गा मां
असुरों की संघारिनी तेरी निराली बात
महिमा जिसकी गाते हैं सारे वेद- पुराण
दुनिया सारी कर रही माता तेरा गुणगान
0 comments