छोड़ कर संसार जब तू जाएगा
छोड़ कर संसार जब तू जाएगा
कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा
छोड़ कर संसार जब तू जाएगा
भजन किया ना सत्संग किया दो घड़ियां
यमदूत ले जाएंगे लगाकर हथकड़ियां
कौन छुडबाएगा बता कौन छूडवाएगा
कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा
क्यों कहता मेरातेरा ये दुनिया रैन बसेरा
यहां न कोई रहने पाता चंद दिनों का डेरा
हंस उड़ जाएगा हां हंस उड़ जाएगा
कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा
माया में फंस कर तू पाप कमाता निशदिन
शमशान में रखकर आग लगेगी एक दिन
खाक हो जाएगा तू बस खाक हो जाएगा
कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा
सत्संग की बहती गंगा इसमें लगाले गोता
वरना एकदिन जाएगा यहां से रोता रोता
फिर पछताएगा तू फिर बहुत पछताएगा
कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा
संतगुरु और मातपिता से प्रीत लगाले बंदे
तेरे कट जाएंगे जनम मरण के फंदे
पार हो जाएगा तू भव पार हो जाएगा
कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा
छोड़ कर संसार जब तू जाएगा
0 comments