सब मंगलमय कर देते हैं दक्षिण मुख के हनुमान प्रभु
सब मंगलमय कर देते हैं
दक्षिण मुख के हनुमान प्रभु
हर बिगड़े काम बनाते हैं
दक्षिण मुख के हनुमान प्रभु
जो काम कोई ना कर सकता
ऐसे ही कितने काम किए
सौ योजन की लंबी दूरी को
बस एक छलांग में पार किए
मुश्किल को सरल बनाते हैं
दक्षिण मुख के हनुमान प्रभु
दक्षिण में जाकर के बजरंग ने
श्रीराम का पूरा काम किया
मां सीता ने फिर इसलिए
हनुमत को था वरदान दिया
सियाराम के मन को भाते हैं
दक्षिण मुख के हनुमान प्रभु
हर दिशा की महिमा अलग-अलग
हर दिशा की महिमा है न्यारी
पर दक्षिण मुख के बजरंग पर
बलिहारी है ये दुनिया सारी
शनिदेव से हमको मुक्त कराते हैं
दक्षिण मुख के हनुमान प्रभु
सब मंगलमय कर देते हैं
दक्षिण मुख के हनुमान प्रभु
0 comments