मुझे चढ़ गया राधा नाम का रंग

by - January 18, 2020

मुझे चढ़ गया राधा नाम का रंग
राधा नाम का रंग श्रीराधा नाम का रंग
मुझे चढ़ गया राधा नाम का रंग

मुझ पर ऐसी कृपा बरसाई है
मुझे नाम की मस्ती छाई है
मैं तो हो गया राधा रानी का
वृंदावन की महारानी का
अब करो ना कोई मुझको तंग
मुझे चढ़ गया राधा नाम का रंग

श्री राधा रानी के चरणों में
जो तेरा अगर प्यार हो जाता
तो इस भव सिंधु से तेरा
यह बेड़ा पार हो जाता
जीत जाता जीवन की जंग
मुझे चढ़ गया राधा नाम का रंग

मैं छोड़ चुका दुनिया सारी
अब नहीं किसी से है यारी
कोई कहता है दीवाना हूं
पागल हूं मैं मस्ताना हूं
मैं तो हो गया मस्त मलंग
मुझे चढ़ गया राधा नाम का रंग


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *