मेरा जीवन मां तेरी शरण

by - January 18, 2020

मेरा जीवन मां तेरी शरण
तेरी शरण हे मां तेरी शरण
मेरा जीवन मां तेरी शरण

सारे राग विराग हुए अब
मोह सारे त्याग हुए अब
एक यही मेरा बंधन
मेरा जीवन मा तेरी शरण

अविरत रहा भटकता अब तक
भटकू और अभी मैं कब तक
पालू केवल तुझको ही मां
एक यही है मेरी लगन

मेरा जीवन मां तेरी शरण
तेरे चरणों पर हो अर्पण
मेरे जीवन के गुण अवगुण
सारी व्यथाएं दूर करो मां
हो सुमित मेरा ये मन
मेरा जीवन मां तेरी शरण


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *