अधर अधर पर गूंज रहा राम तुम्हारा नाम

by - January 18, 2020

अधर अधर पर गूंज रहा राम तुम्हारा नाम
करो उपकार हम दीनन पे मेरे प्रभु श्रीराम
अधर अधर पर गूंज रहा राम तुम्हारा नाम

जल में राम तुम ही हो थल में राम तुम ही
धरती मां के लहराते आंचल में राम तुम ही
रामरामकी रटसुनता हूं सुबह सुनू या शाम
करो उपकार हम दीनन पे मेरे प्रभु श्रीराम
अधर अधर पर गूंज रहा राम तुम्हारा नाम

कण-कण में राम बसे हो कली कली में तुम
हर आंगन में गीत तुम्हारे गली गली में तुम
ध्यान तुम ही में रमा हुआ है आठों याम
करो उपकार हम दीनन पे मेरे प्रभु श्रीराम
अधर अधर पर गूंज रहा राम तुम्हारा नाम

अधर अधर पर गूंज रहा राम तुम्हारा नाम
करो उपकार हम दीनन पे मेरे प्रभु श्रीराम
अधर अधर पर गूंज रहा राम तुम्हारा नाम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *