जय महालक्ष्मी मां नैया मेरी पार करो

by - January 18, 2020

जय महालक्ष्मी मां नैया मेरी पार करो
झोली फैलाए खड़ी हूं मैया भंडार भरो
जय महालक्ष्मी मां नैया मेरी पार करो

तू है दयालु मैया ममता भरी
लाखों दुखियों की तूने विपदा हरी
हम भी आए हैं शरण तिहारी
हम पर भी कृपा कर ध्यान धरो
महालक्ष्मी मां नैया मेरी पार करो

आई दिवाली आज दीपक जले
तेरी कृपा हो तो सभी फूले फले
सुख संपत्ति से घर भर जाए
इतना बस तुम उपकार करो
महालक्ष्मी मां नैया मेरी पार करो

घर घर में लक्ष्मी मैया ऐसी जोत जगा
हट जाए अंधियारा कोई ना रहे भूखा
जीवन सबका खुशियों से भर जाए
हर प्राणी की मैया पीर हरो
महालक्ष्मी मां नैया मेरी पार करो
झोली फैलाए खड़ी मैया भंडार भरो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *