संसार दीवाना है ये मां शेरावाली का

by - January 18, 2020

तीन लोक में डंका बजता शेरावाली का
संसार दीवाना है ये मां शेरावाली का
तीन लोक में डंका बजता शेरावाली का

कोई मां दुर्गा कहता कोई मां काली कहता
कोई मां जगदंबे कहता कोई अंबे कहता
ऐसा रूप बनाती मैया खप्पर वाली का
संसार दीवाना है ये मां शेरावाली का

पार न कोई पाता शरण में जो भी आता
झोली भरले जाता जो मनसे ध्यान लगाता
सदा ध्यान रखती है मैया अपने भक्तों का
संसार दीवाना है ये मां शेरावाली का

शरण मा की आओ मुरादे मन की पाओ
पाप कटते हैं सारे गीत मैया के गाओ
एकबार जयकारा बोलो मां जोतावाली का
संसार दीवाना है ये मां शेरावाली का


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *