मेरे श्यामसुंदर मुरलीवाले का कर भरोसा

by - January 18, 2020

कर भरोसा कर भरोसा कर भरोसा
मेरे श्यामसुंदर मुरलीवाले का कर भरोसा
कर भरोसा कर भरोसा कर भरोसा

जमाने ने जिसे छोड़ा उसे देता सहारा है
डुबोती जिसे दुनिया उसे देता किनारा है
सदा भक्तों की झोली में प्यार परोसा
कर भरोसा कर भरोसा कर भरोसा

विश्वास हो पक्का तो फिर हाथ ना छोड़े
बदलडाले नियम सारे मगर साथ ना छोड़े
नानी कर्मा को तारा जिसने इनको कोसा
कर भरोसा कर भरोसा कर भरोसा

गले उसको लगाया जो जगसे हार गया है
संभाले नहीं संभले इतना प्यार पाया है
भक्तों की लाज रखें ये तोड़े नहीं भरोसा
कर भरोसा कर भरोसा कर भरोसा
मेरे श्यामसुंदर मुरलीवाले का कर भरोसा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *