वृंदावन पूरा राधे के नाम कर दिया
ये कैसा गजब तूने श्याम कर दिया
वृंदावन पूरा राधे के नाम कर दिया
ये कैसा गजब तूने श्याम कर दिया
श्याम जब से तेरा दीवाना हुआ
बृंदावन तो मानो कि बरसाना हुआ
अपना सब कुछ राधे पे कुर्बान कर दिया
वृंदावन पूरा राधे के नाम कर दिया
कहने को तो धाम बांके बिहारी का है
पर चलता हुकम राधे प्यारी का है
ये कैसा अजीब सा विधान कर दिया
वृंदावन पूरा राधे के नाम कर दिया
कण कण में बसे हैं वृषभानु लली
राधे- राधे पुकारे मोहल्ले गली गली
खुद को राधे के बस में तूने कर दिया
ये कैसा गजब तूने श्याम कर दिया
वृंदावन पूरा राधे के नाम कर दिया
0 comments