जो सुख पावे शिव नाम भजन में

by - January 19, 2020

जो सुख पावे शिव नाम भजन में
सो सुख नाही अमीरी में
भला बुरा सबका सुन लीजो
कर गुजरान गरीबी में.......

देखो शिव के हाथ में डमरु
सर पे चंदा नाचत है
पूजन को माता है बैठी
सर से गंगा बहती है
जो सुख पावे शिव नाम भजन मे

भूत प्रेत सब नाचत गावत
भांग की खेती जगीरी में
सबका ख्याल रखते हैं दिलसे
मस्त रहते शिव फकीरी में
जो सुख पावे शिव नाम भजन में

आखिर यह तन खाक मिलेगा
कहां फिरत मगरूरी में
कहत साधो सुनो भाई मित्रों
शिवजी मिलेंगे सबूरी में
जो सुख पावे शिव नाम भजन में

सो सुख नाहीं अमीरी में....


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *