जब देखा खुश सियाराम को खुश हुए हनुमान
जब देखा खुश सियाराम को खुश हुए हनुमान
आठोंयाम रहूं चरणों में ये मांग लिया वरदान
जब देखा खुश सियाराम को खुश हुए हनुमान
चरण पकड़ हनुमान बोले जय जय दयानिधान
जब जब पूजा होए तुम्हारी मैं रहूं तुम्हारे धाम
सीताजी श्रीराम से बोली क्यों दिया ये वरदान
एक दिन की छुट्टी तो दे देते मेरे करुणानिधान
जब देखा खुश सियाराम को खुश हुए हनुमान
प्रभु भोले तुम्हारी सीतामैया गलत नहीं हनुमान
एक दिन अपनी भी खातिर तुम रख लो हनुमान
छः दिन मेरे पास रहोगे तुम बिन खटके हनुमान
तेरी जरूरत भी है भक्तों को सुनलो तुम हनुमान
जब देखा खुश सियाराम को खुश हुए हनुमान
मंगलवार को तुम्हें पूजेंगे संकटमोचन हनुमान
ये मेरा आदेश भी है विनती भी सुनलो हनुमान
हाथ जोड़कर तुरंत खड़े होगए चरणोंमें हनुमान
प्रभुसे बाहर कैसे हो सकता ये रामभक्त हनुमान
जब देखा खुश सियाराम को खुश हुए हनुमान
0 comments