हनुमान तुम्हारे द्वार पे मैं आया हूं इस बार

by - January 18, 2020

हनुमान तुम्हारे द्वार पे मैं आया हूं इस बार
सुन लेना मेरी पुकार --सुन लेना मेरी पुकार
हनुमान तुम्हारे द्वार पे मैं आया हूं इस बार

मुझे दरशन देना शरण में अपनी रख लेना
कुछ दुख है जीवन में दुख दूर कर देना
मैं गुण गांउगा तेरा दिल में लिये ये विचार
सुन लेना मेरी पुकार--सुन लेना मेरी पुकार

तेरी महिमा सुन करके मैं आया हूं
इन घोर अंधेरों से मैं घबराया हूं
मेरा दुख दूर करो प्रभु से यही पुकार
सुन लेना मेरी पुकार--सुन लेना मेरी पुकार

अब है भरोसा तेरा मुझे पार लगा देना
आया शरण में तेरी मुझे दास बना लेना
परमेश्वर मेरा संकट हरो करना बेड़ा पार
सुन लेना मेरी पुकार-- सुन लेना मेरी पुकार
हनुमान तुम्हारे द्वार पे मैं आया हूं इस बार

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *