चरणों में मां के जिसने भी सिर झुका लिया
चरणों में मां के जिसने भी सिर झुका लिया
उसने ही मेरी मैया की ममता को पा लिया
चरणों में मां के जिसने भी सिर झुका लिया
करुणामई भवानी मां करुणा लुटा रही
बिगड़ी बनाले तू अपनी बिगड़ी बना रही
जिसनेभी मां भवानी को दिलसे रिझा लिया
उसने ही मेरी मैया की ममता को पा लिया
शक्ति अपार है मेरी बड़ी अंबे भवानी मां
ममता दया की सागर अद्भुत भवानी मां
जिसको भी मेरी दाती ने दर पे बुला लिया
उसने ही मेरी मैया की ममता को पा लिया
चरणों की धूल को जरा माथे से लगाइए
खुशियां जमाने भर की फिर मैया से पाइये
चरण धूल को जिसने माथे से लगा लिया
उसने ही मेरी मैया की ममता को पा लिया
चरणों में मां के जिसने भी सिर झुका लिया
0 comments