दुनिया में रहने वालों नाम मैया का लिया करो

by - January 19, 2020

दुनिया में रहने वालों नाम मैया का लिया करो
दिल टूटे किसी का काम ना ऐसा किया करो
दुनिया में रहने वालों नाम मैया का लिया करो

नाम मैया का लेने वाले खुशी से दुख सहते हैं
जिस हाल में रखे मैया उसी हाल में रहते हैं
तुम भी सीख कर जख्म किसी के भरा करो
दुनिया में रहनेवालों नाम मैया का लिया करो

धर्म-कर्म साथ चलेंगे धनदौलत धरे रह जाएंगे
लालच करने वाले अंत समय मे पछताएंगे
आखिर इन हाथों से धर्म-कर्म कुछ किया करो
दुनिया में रहनेवालों नाम मैया का लिया करो

दुखियों की सेवाकर मांको खुश कर सकते हो
पूजापाठ तपस्या कर भवसागर तर सकते हो
इन हाथों से दान दक्षिणा भी दिया करो
दुनिया में रहने वालों नाम मैया का लिया करो
दिल टूटे किसी का काम ना ऐसा किया करो

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *