मन हो जा दिवाना बालाजी के चरणो में
मन हो जा दिवाना बालाजी के चरणो में
तू करले ठिकाना बालाजी के चरणों में
मन हो जा दिवाना बालाजी के चरणो में
पिता पवन अंजनी महतारी
शिव शंकर के अवतारी
सारा झुकता जमाना बालाजी के चरणों में
मन हो जा दिवाना बालाजी के चरणो में
अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता
दिनों के अटके काम बनाता
सारा रहता खजाना बालाजी के चरणों में
मन हो जा दिवाना बालाजी के चरणो में
निर्धन को धनवान बनाते
निर्बल को बलवान बनाते
तू भी मनको लगाले बालाजी के चरणो में
मन हो जा दिवाना बालाजी के चरणो में
तन के सारे रोग मिटाते
भंवर से नैया पार लगाते
तुम बिनती सुनाना बालाजी के चरणों में
मन हो जा दिवाना बालाजी के चरणो में
तू करले ठिकाना बालाजी के चरणों में
0 comments