आया है शुभ दिन मंगलवार

by - January 19, 2020

आया है शुभ दिन मंगलवार
यह है महावीर का वार
आया है शुभ दिन मंगलवार

अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता
दीन दुखी के भाग्य विधाता
बाबा शिवशंकर के अवतार
ये देते सबके काम संबार
आया है शुभ दिन मंगलवार

हनुमत प्यारे राम दुलारे
लखनलाल के प्राण उबारे
ये है राम के आज्ञाकारी
खुशियां देते हैं अपरमपार
आया है शुभ दिन मंगलवार

द्वार पर जो भी आए सवाली
जाता नहीं कोई भी खाली
दुर्गम काज बनाबन हार
करलो इनसे विनती बारंबार
आया है शुभ दिन मंगलवार

शंकर सुवन केसरी नंदन
सुर नर करते इनका बंदन
ये करते है सबका बेड़ा पार
हनुमान बाबा जीवन के आधार
आया है शुभ दिन मंगलवार


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *