जय जय गौरी गणेश काटो हमारे कलेश
जय जय गौरी गणेश काटो हमारे कलेश
हम आए शरण तिहारी हम तेरे बलिहारी
जय जय गौरी गणेश काटो हमारे कलेश
जो कोई करे आरती मनवांछित फलपावे
तुम सबसे पहिले उसका काम बनातै
जय जय गौरी गणेश काटो हमारे कलेश
हम आए शरण तिहारी हम तेरे बलिहारी
रिद्धि सिद्धि के दाता जग के पालनहारी
पहले होती तेरी पूजा आए शरण तिहारी
जय जय गौरी गणेश काटो हमारे कलेश
हम आए शरण तिहारी हम तेरे बलिहारी
सिद्धिविनायक का यहां गूंज रहा है नारा
नर और नारी मिलकर बोल रहे जयकारा
जय जय गौरी गणेश काटो हमारे कलेश
हम आए शरण तिहारी हम तेरे बलिहारी
0 comments