मेरे कृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा

by - January 19, 2020

मेरे कृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा
बहुत हो चुकी आके बिगड़ी बनाजा
मेरे कृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा

श्रीकृष्ण प्यारे ओ ब्रज के बसैया
करो पार मझधार में मेरी नैया
श्रीकृष्ण प्यारे यशोदा के लाला
मेरे धुंधले जीवन में करदो उजाला
मेरे कृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा

श्रीकृष्ण प्यारे ओ गोकुल के वासी
बिन तेरे छाई है चारों ओर उदासी
श्री कृष्ण प्यारे ओ नंद के दुलारे
संभालो अधम हूं मैं तेरे सहारे
मेरे कृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा

श्रीकृष्ण प्यारे ओ करुणा के सागर
उबारों पकड़ बांह ओ नट नागर
श्रीकृष्ण प्यारे यशोदा के दुलारे
करो नाथ बेग दूर संकट हमारे
श्रीकृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा
बहुत हो चुकी आके बिगड़ी बनाजा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *