अंबे शेरावाली की ज्योत जगमगायी है

by - January 18, 2020

अंबे शेरावाली की ज्योत जगमगायी है
चरणों में झुकालो सर बैठी महामाई है
अंबे शेरावाली की ज्योत जगमगायी है

सुना है भवानी मां बिगड़ी को बनाती है
आए तेरी चौखट पर कुंडी खटखटाई है
चरणों में झुकालो सर बैठी महामाई है


सबपे मां करम करती सबकीही सहाई है
फिर मेरी बार मैया देर क्यों लगाई है
चरणों में झुकालो सर बैठी महामाई है

जय भवानी मां जय जय कल्याणी मां
तेरी मोहनी मूरत मेरे मन में समाई है
चरणों में झुकालो सर बैठी महामाई है

मालिक है जमाने की हम भी लाल तेरे हैं
धूल तेरे चरणों की माथे से लगाई है
चरणों में झुकालो सर बैठी महामाई है

प्यासा हूं दर्शन का दर्शन दो भवानी मां
आश तेरे दर्शन की कबसे मां लगाई है
चरणों में झुकालो सर बैठी महामाई है
अंबे शेरावाली की ज्योति जगमगायी है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *