एक भरोसा है प्रभु तेरा पतित पावन नाम
एक भरोसा है प्रभु तेरा पतित पावन नाम
पाप की गठरी लिए लिए बीती उम्र तमाम
एक भरोसा है प्रभु तेरा पतित पावन नाम
तू ही सारे जग का दाता
तू ही सबका भाग्य विधाता
पाप पुण्य सुख - दुख धन
धरती सब ही तेरे काम
एक भरोसा है प्रभु तेरा पतित पावन नाम
पाप की गठरी लिए लिए बीती उम्र तमाम
मैंने ना जाने कितने पाप कमाए
तेरे बिना अब कौन बचाए
अब तो लाज तुम्हारे हाथों
मेरे प्यारे प्रभु श्रीराम श्री राम
एक भरोसा है प्रभु तेरा पतित पावन नाम
पाप की गठरी लिए लिए बीती उम्र तमाम
कभी न श्री चरणों से भागू
तू ही दे दे मैं क्या मांगू
तेरे ही गुण गाते गाते बीते
हर सुबह और हर शाम
एक भरोसा है प्रभु तेरा पतित पावन नाम
पाप की गठरी लिए लिए बीती उम्र तमाम
0 comments