दशा मुझ दीन की संभालोगे तो क्या होगा
दशा मुझ दीन की संभालोगे तो क्या होगा
चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा
दशा मुझ दीन की संभालोगे तो क्या होगा
मैं पापी पातकी हूं और नामी पापहर तुमहो
लज्जा दोनों की बचा लोगे तो क्या होगा
दशा मुझ दीन की संभालोगे तो क्या होगा
चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा
तुमको करुणाकर पतित पावन बताया है
पतितो को पावन बनाओगे तो क्या होगा
दशा मुझ दीन की संभालोगे तो क्या होगा
चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा
यहां सब मुझसे कहते हैं तू मेरा है तू मेरा है
मैं किसका हूं झगड़ा मिटादोगे तो क्याहोगा
दशा मुझ दीन की संभालोगे तो क्या होगा
चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा
0 comments