मेरी जो लाज है श्याम तेरे हाथ है

by - January 18, 2020

मेरी जो लाज है श्याम तेरे हाथ है
दुखिया गरीब की बस ये फरियाद है
मेरी जो लाज है श्याम तेरे हाथ है

आंधी तूफान आए नैया हिचकोले खाए
तेरे भरोसे बैठा हूं नैया न डूब जाए
अंधेरी रात है ना कोई साथ है
दुखिया गरीब की बस ये फरियाद है

हम तो कमजोर हैं तेरा ही जोर है
दुनिया में तेरे सिवा कोई ना और है
बिगड़े हालात है गम की बरसात है
दुखिया गरीब की बस ये फरियाद है

लाज बचाने वाले तेरी शरण में आया
वापस न जाऊंगा दिल में सोचके आया
हम तो अनाथ हैं तू तो दीनानाथ है
दुखिया गरीब की बस ये फरियाद है

मांगू एक भीख तुमसे तेरा सहारा देदे
बनवारी टूटी नैया इसको किनारा देदे
यह छोटी सी बात है सब तेरे हाथ है
दुखिया गरीब की बस ये फरियाद है
मेरी जो लाज है श्याम तेरे हाथ है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *