मिलना सबसे बंदे प्रेम और प्यार से milna sabse rem aur pyar se
मिलना सबसे बंदे प्रेम और प्यार से
एक दिन जाना होगा झूठे संसार से
मिलना सबसे बंदे प्रेम और प्यार से
अपनी अदालत में मालिक बुलाएगा
उसके फैसले से तुझको कौन बचाएगा
आंसू बहाएगा तू कर्मों की मार से
एक दिन जाना होगा झूठे संसार से
ईश्वर की भक्ति में जिसे विश्वास हुआ
प्रभु उसके पास वह प्रभु के पास हुआ
रावण का नाश हुआ उसके अहंकार से
एक दिन जाना होगा झूठे संसार से
भक्ति की भावना से ऐसे भी मोड़ आए
भक्तों की खातिर प्रभु नंगेपांव दौड़े आए
बैकुंठ छोड़ आए प्रभु गज की पुकार से
एक दिन जाना होगा झूठे संसार से
मिलना सबसे बंदे प्रेम और प्यार से
एक दिन जाना होगा झूठे संसार से
0 comments